लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- मैगलगंज, संवाददाता। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरी अजीज गांव में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे खाना बनाने के बाद चूल्हे से उठी चिंगारी के कारण एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में ऊदल उर्फ चन्दर पुत्र कन्धई लाल का झोपड़ी नुमा आवास आ गया। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के घरों तक फैलने से बच गई। घटना की जानकारी स्थानीय लेखपाल को दे दी गई है। बताया गया कि ऊदल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है और उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। आग लगने से उसे भारी नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.