बरेली, अप्रैल 21 -- अलीगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढकिया में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से सांसद नीरज मौर्य ने मुलाकात की। उन्हे सांत्वना देते हुए मदद का आश्वासन दिया। सोमवार को अचानक गांव के धारा सिंह लोधी, शिवकुमार और मुंशीलाल के घरों में आग लग गई थी, उस समय परिजन खेतों पर गये हुए थे। आग लगने से पशुओं की मृत्यु हो गई थी, जबकि घर में रखा अनाज और भूसा भी जलकर नष्ट हो गया था। सांसद नीरज मौर्य ने पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ितों के साथ खड़े हैं और उन्हें राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- आग में चार पशु झुलसे, एक मरा, सामान जला उनके साथ सपा नेता पीयूष वर्मा, डॉ. नरेंद्र गौतम सहित अन्य लोग भी मौजूद...