गाजीपुर, मई 24 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुहवल गांव में 13 मई को अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन झोपड़ियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई थीं, जिससे तीन परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। आग से रामसागर, गंगा सागर और रामजी यादव का घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को सपा नेता संतोष यादव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने प्रभावित स्थान का निरीक्षण कर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। पीड़ितों ने बताया कि वे फिलहाल प्लास्टिक की तिरपाल के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं और बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। मौके पर संतोष यादव ने कहा कि सरकार की बड़ी-बड़ी घोषणाओं के बावजू...