बहराइच, अप्रैल 11 -- खुटेहना, संवाददाता। खलिहान अग्नि कांड दुर्घटना सहायता योजनांतर्गत विधायक सुभाष त्रिपाठी ने 14 पीड़ित किसानों को 2 लाख 18 हजार 250 रुपए की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में विधायक ने कहा कि योगी सरकार किसानों पर पड़ने वाली हर आपदा लिए संवेदनशीलता दिखाती है। उन्होंने कहा कि सरकार के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि अग्निकांड जैसी आपदा होने पर कृषकों को चौबीस घंटे के भीतर सहायता राशि दी जाय। चेक पाने वालों में राम कुमारी पत्नी राम अवतार, कुशल सोनी पत्नी इंद्रसेन सोनी, ईश्वरी प्रसाद पुत्र रंगीले,बराती लाल पुत्र सूर्य लाल, रमेश कुमार पांडेयपुत्र कृपाराम पांडेय, शांति प्रसाद, लालू प्रसाद पुत्र पूर्णमासी, राजकुमार पुत्र पूर्णमासी, होली पुत्र ननकू बुद्धि प्रकाश पुत्र मूने, शिवम मिश्र...