बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बेगूसराय। भगवानपुर प्रखंड के भावा बहियार में आग लगने से करीब 30 से 35 एकड़ में लगी पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना मुख्तियारपुर के समीप हुई, जहां बिजली ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से निकली चिंगारी ने खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की इस घटना से दर्जनों किसान, खासकर गरीब बटाईदार, पूरी तरह आर्थिक संकट में आ गए हैं। इस संबंध में बिहार राज्य किसान कौंसिल के राज्य अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, माकपा जिला सचिव रत्नेश झा, जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, सचिव दयानिधि चौधरी, खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव रामभजन सिंह और संयुक्त सचिव विनोद चौधरी ने संयुक्त बयान जारी कर सरकार से अविलंब राहत देने की मांग की है। नेताओं ने कहा कि प्रभावित किसानों की हालत बेहद दयनीय हो गई है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा...