अग्निकांड पीड़ित कपड़ा व्यवसायियों को प्रशासन ने सौंपी सहायता राशि
अयोध्या, मई 31 -- बीकापुर, संवाददाता। चौरे बाजार कस्बे में विद्युत शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग से हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को राहत प्रदान की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार राम खेलावन ने अग्निकांड से प्रभावित बृजेश कुमार एवं उनके भाई मनीष कुमार को सहायता राशि प्रदान की। उप जिलाधिकारी श्रेया ने बताया कि आग लगने की घटना में दोनों भाइयों की कपड़े की दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया था, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई थी। घटना की जांच एवं आकलन के बाद शासन की ओर से अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। पीड़ित व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा समय पर राहत उपलब्ध कराने पर जिलाधिकारी एवं तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त किया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आपदा से प्रभावित लोगों को नियमानुसार हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.