लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- लखीमपुर। मझगईं थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौधिया कला के मजरा लोनियन पुरवा में बीते 23 अप्रैल को हुए अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए समाजवादी पार्टी की महिला सभा आगे आई। इस अग्निकांड में नौ पशुओं सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रख्याति खरें ने अपने पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान पीड़ितों को चावल, आटा, दाल, तेल, मसाले और आलू सहित आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर वितरित किए गए। राहत सामग्री पाकर पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली और सहयोग के लिए आभार जताया। मौके पर पिंकी गुप्ता, आरती जनावर, ग्राम प्रधान सैयद मकसूद अली, तिलक राम यादव, राम मूर्ति यादव, पिंकी सक्सेना, पंचायत सहायक अखिलेश कुमार, न...