बाराबंकी, अप्रैल 19 -- बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अग्नि कांड से प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन ने रविवार को राहत सामग्री वितरित किया। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, लेखपाल विकास मिश्रा आदि के साथ तहसील क्षेत्र के डेरेराजा और गांव बराइन गांव के अग्नि पीड़ित परिवारों को गेंहू, चावल, दाल नमक, तिरपाल, पिपिया कपड़े आदि का वितरण कराया। सामग्री का वितरण डेरेराजा गांव की रुकसार, सतनाम और बराइन गांव में अखिलेश कुमारी, रामू को किया गया। एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों की हर सम्भव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व टीम नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है, ताकि प्रभावितों को शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाई जा सके। तहसील क्षेत्र में जहां भी आग लगने से लोक प्रभा...