अग्निकांड पीड़ितों के लिए की भोजन व आवासन की व्यवस्था
औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर के पुरन बिगहा महादलित बस्ती में हुए अग्निकांड के पीड़ितों के लिए प्रशासन द्वारा रहने, खाने-पीने और रोशनी के साथ टेंट लगाकर आवासन की व्यवस्था की गई है। सीओ मो. अकबर हुसैन ने बताया कि अग्नि पीड़ित सौ से अधिक लोगों के लिए तीन समय भोजन की व्यवस्था की गई है तथा टेंट में शुद्ध पेयजल, बिछावन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में 23 झोपड़ीनुमा घर जल गए थे। जिन पीड़ितों को पूर्व में आवास योजना का लाभ मिल चुका है, उन्हें चिन्हित कर अन्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि शेष के लिए आवास योजना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बेरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रफुल्ल कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ितों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.