अग्निकांड पीड़ितों की सिराथू विधायक ने की मदद
कौशाम्बी, मई 23 -- सिराथू तहसील के तरसौरा गांव में बीते दिनों तेज आंधी के दौरान लगी भीषण आग से प्रभावित परिवारों से शनिवार को विधायक सिराथू पल्लवी पटेल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को राहत सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। तरसौरा गांव में आग की घटना में करीब 11 घर जलकर राख हो गए थे। घटना के बाद से पीडि़त परिवारों की गृहस्थी पूरी तरह नष्ट हो गई थी और कई मवेशी भी आग की जद में आने से मर गए थे। शनिवार दोपहर सिराथू विधायक पल्लवी पटेल अपने समर्थकों के साथ तरसौरा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि शासन की ओर से मिली सहायता राशि उनके नुकसान की तुलना में काफी कम है। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि वह डीएम से वार्ता कर पीड़ितों को उचित सहायता दिलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.