लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के गांव अमरपुर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर तमाम राजनीतिक संगठन राहत कार्य पहुंचने में जुटे हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता विपिन मिश्रा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने गांव में राहत सामग्री वितरित करवाई और पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कराई। विपिन मिश्रा ने अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ितों को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। उधर ग्राम बांसबेरिया में 21 अप्रैल को हुए भीषण अग्निकांड के बाद शुक्रवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस अग्निकांड में कई मवेशियों की मौत हो गई थ...