फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- शिकोहाबाद, कटरा बाजार सब्जी मंडी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के पीड़ितों की मदद के लिए समाजसेवी आगे आए हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने जहां पीड़ितों को आर्थिक मदद की। वहीं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने भी इन्हें धनराशइस दी। कटरा बाजार सब्जी में बिजली शॉर्ट सर्किटट से मंडी की 40 दुकान खाक हो गई थी। सब्जी की दुकान चलाने वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हुआ है। पूर्व चेयरमैन अब्दुल वाहिद ने पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने अग्निकांड पीड़ितों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की। वहीं रविवार को पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता के प्रतिनिधि समाजसेवी राजीव गुप्ता ने ग्रीन पार्क परिवार की तरफ से अग्निकांड पीड़ितों को चार-चार हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। उन्होंने 30 अग्निकांड पीड़ितों को चार चार हजार रूपए की ...