मुरादाबाद, जुलाई 9 -- लखनऊ अग्निकांड के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने महानगर में अवैध तरीके से संचालित कोचिंग सेंटर और अस्पतालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की थी। 37 प्रतिष्ठानों को सील किया गया था। कंपाउंडिंग के लिए प्राधिकरण कार्यालय में हेल्प डेस्क का भी गठन किया गया था। 37 में से चार प्रतिष्ठान स्कॉलर डेन, जेनेसिस, अनअकैडमी और एक अस्पताल संचालक के द्वारा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर कंपाउंडिंग करने के लिए गुहार लगाई गई। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के अनुसार चारों प्रतिष्ठानों ने कंपाउंडिंग करने के लिए अस्थाई रूप से सील खोले जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से कोई भी प्रतिष्ठान का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...