अग्निकांड के मृतक छात्रों को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फर नगर, जून 25 -- मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा बुधवार को तुलसी पार्क निकट शिव चौक में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में असमय काल का ग्रास बने छात्रों की आत्मिक शांति के लिए दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संगठन के संजय अरोड़ा ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के लिए ईश्वर से शक्ति मांगी। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं राष्ट्रीय सचिव राजीव बंसल ने मांग की कि प्रदेश की सभी संस्थाओं की जांच कराकर सुरक्षा मानक पूरे कराए जाएं। यह भी पढ़ें- अलीगंज अग्निकांड के मासूमों को दी श्रद्धांजलि प्रवीण जैन, राजीव कुमार बंसल, अनिल मलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.