लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- मंगलवार दोपहर मुन्नापुरवा गांव में लगी आग में चौबीस लोगों के घर ही नहीं जले, आग ने उनको तबाह कर दिया। तेज हवा के साथ फैल रही आग की लपटें और धुआं लोगों को भागने तक का मौका नहीं दे रहा था। भयंकर आग में कई लोग तो किसी तरह बस अपनी जान बचा पाए। लोगों की जिंदगी भर की जमा पूंजी पल भर में आग में स्वाहा हो गई। इस आग ने मुन्नापुरवा के रक्षपाल को भारी नुकसान पहुंचाया। उनके घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और मकान का लिंटर डलवाने और आगे निर्माण के लिए रखे करीब चार लाख रुपए नगद जलकर राख हो गए। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड इसके अलावा छत ढालने के लिए लगाई गई शटरिंग भी आग की भेंट चढ़ गई। तोताराम के घर में में भी रखे जेवर और एक हजार रुपए जल गए। रामनरेश की टीवीएस स्पोर्ट बाइक पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.