मथुरा, जून 24 -- मथुरा। श्री वामन भगवान महोत्सव समिति ने लखनऊ अग्निकांड के दिवंगतों की स्मृति में बुधवार को गोपाल मंदिर जयसिंहपुरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि हादसे में कई परिवारों के सपने एवं भविष्य छिनना बेहद दुखद है। मुख्य संरक्षक रामगोपाल शर्मा ने प्रशासन से शिक्षण संस्थानों पर कठोरता से सुरक्षा मानक पालन तय करने की मांग की। वंदना पाराशर ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने एवं शोकाकुलों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड में मरे विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि उन्होंने घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच एवं लापरवाहों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। अ...