फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- फर्रुखाबाद। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ हो गयी है। गर्मी में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अग्निकांड की अधिकांश घटनायें होती रहती हैं। खासतौर पर गेहूं की फसल में आग की घटनाएं होती हैं। इन्हें कम करने के लिए किसानो को सलाह दी गयी है कि फसल कटने के बाद अवशेष को खेतों में न जलायें। तेज हवाओं के समय भट्ठी पर भोजन न पकायें। खाना बनाते समय ढीले ढाले पालिस्टर कपड़े न पहनें। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के नीचे फसल है तो उसके चारो ओर तीन मीटर तक पकने से पहले ही फसल काट लें। किसी प्रकार की घटनाओं पर सहायता के लिए जिला जिला इमरजेंसी आपरेशन सेंटर के मोबाइल नंबर 9454416457. 05692235077 पर फोन किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.