अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच हो:रालोद
लखनऊ, जून 22 -- राष्ट्रीय लोकदल ने राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए हृदय विदारक अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने अग्निकांड में निर्दोष छात्रों की असामयिक मृत्यु के समाचार को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में राष्ट्रीय लोकदल की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य प्रदान करें। दुबे ने इस घटना पर शोक व्यक्त करने के साथ साथ प्रशासन से जवाबदेही तय करने और भविष्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों और भवन निर्माण व प्रबंधन की कमियों का पता चल सके। यह भी पढ़ें- अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच हो - रालोद यह भी पढ़ें- लखनऊ में अग्निकांड घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.