जहानाबाद, अप्रैल 15 -- करपी, निज संवाददाता। शहर तेलपा थाना मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी में लगी भीषण आग की घटना के बाद बुधवार को जीप अध्यक्ष प्रतिनधि सुधीर शर्मा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आग से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने इसे एक बड़ी आपदा बताते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी पीड़ित दुकानदारों को हरसंभव मैं अपने तरफ से सहायता प्रदान करूँगा। मेरी इस छोटी सी सहायता से दुकानदारों को दुकान स्थापित करने में सहयोग मिल जाएगी। यह भी पढ़ें- विकासनगर अग्निकांड में दो सौ परिवार बेघर, नगर निगम ने शेल्टर होम खोला उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा दिल...