लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- लखीमपुर। जरा सी लापरवाही से अग्निकांड की घटनाएं हो रही हैं। वहीं तेज धूप गर्मी व लू से बचाव करना भी जरूरी है। प्रशासन ने आग व लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए बचाव करना जरूरी है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तेज धूप व लू से बचाव करते रहें। थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। लस्सी, चावल का माड़, नींबू पानी, छाछ का सेवन करें। चाय, कॉफी और अधिक शर्करा युक्त पेयों से दूर रहे। घर से बाहर निकलें तो हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें। यह भी पढ़ें- लू प्रकोप व हीट स्ट्रोक से बचाव के दिए निर्देश सिर को ढकें और छाता, टोपी, गमछे का इस्तेमाल करें। धूप में निकलते समय चेहरे, हाथ और पैरों को ढककर रखें, समय-समय पर गीले कपड़े से शरीर को ठंड...