मैनपुरी, अप्रैल 29 -- ग्राम हरनागरपुर के पास बुधवार सुबह एक खेत में लगाई गई आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया। गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े खेत में किसी किसान द्वारा जलाई गई नरई (खूंटी) तेज हवा के कारण बेकाबू हो गई, जिससे सैकड़ों बीघा क्षेत्र प्रभावित हुआ। तेज पछुआ हवाओं के चलते आग की लपटें तेजी से चमनपुर और नगला सुखे की आबादी की तरफ बढ़ने लगीं। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल आसपास के खेतों में लगे समर्सिबल पंप चलवाकर पानी का छिड़काव शुरू करवाया, ताकि आग को आगे बढ़ने से रोका जा सके। आग की विकरालता को देखते हुए बेवर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। पुलिसकर्मियों और दमकल कर्मियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.