अग्निकांडों पर काबू के लिए आएंगे 78 और दमकल वाहन
लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं सर्वाधिक होती हैं। अग्निशमन तथा आपात सेवा के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में वर्ष भर होने वाले अग्निकांडों की तुलना में मार्च से जून माह के बीच 60 प्रतिशत घटनाएं होती हैं। इनसे निपटने के लिए दमकल विभाग को 78 दमकल वाहनों समेत अन्य उपकरण उपलब्ध कराने के लिए लगभग 78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। शासन ने दमकल विभाग के अलग-अलग चार प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।
नए दमकल वाहनों की खरीद शासन ने पहले प्रस्ताव के तहत 48.83 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है। जिसके तहत निष्प्रयोज्य के बदले 5000 लीटर क्षमता के 53 वाटर टेंडर खरीदे जाएंगे। इनमें 32.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा खराब हो चुके वाहनों के बदले एक बस, 57 महिंद्रा नियो जीप और 13 फोम टेंडर ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.