भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी घाट स्थित विक्रमशिला सेतु के बगल में बन रहे समानांतर सेतु का निर्माण कार्य पूरा होने की अवधि मई 2027 तय की गई है। लेकिन गंगा नदी के बीच में निर्माणाधीन पुल के तीन पिलरों में आए झुकाव के कारण सेतु के निर्माण की मियाद आगे बढ़ सकती है। तकनीकी कारणों से तीन साल पहले ध्वस्त हुए अगुवानी सेतु की तरह समानांतर सेतु के निर्माण कार्य में विलंब होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। समानांतर सेतु के झुके हुए पिलरों पर बारी-बारी से वजन रखकर इसे सीधा करने का प्रयास जारी है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर ज्ञानचंद दास ने बताया कि एक पिलर को सीधा करने में तीन से चार माह का समय लग सकता है। इसके तल से मिट्टी को हटाते हुए ऊपर वजन रखकर इसे सीधा करने की प्रक्रिया चल रही है। शुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.