हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 5 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज खगड़िया आएंगे। इसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। दोपहर बाद 1:35 बजे कात्यायनी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद कात्यायनी मंदिर के सौंदर्यीकरण व सहरसा व खगड़िया के बीच बन रहे स्टेट हाइवे की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। वही 2:20 बजे अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के पश्चात परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी मां के श्रद्धांजलि सभा में 3:00 बजे भाग लेंगे। अपराह्न 3:30 बजे अगुवानी से पटना रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के संभावित आगमन क़ो लेकर सोमवार कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने सोमवार को मुंगेर आयुक्त परबत्ता के डुमरिया बुजुर्ग गांव पहुंचे। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीएम नवीन कु...