कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत अगियौना में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को उनके अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों तथा समाज में न्याय की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सभी को संविधान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आमजन को विभिन्न कानूनी योजनाओं, शिकायत निवारण प्रक्रियाओं और सरकारी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार मंझनपुर पुष्पेंद्र सिंह गौतम, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व समस्त पीएलवी कृष्णा कपूर, मनीषा दिवाकर, अर्चना पाल, निलेश कुमार, बड़े लाल सहित गांव के तमाम लोग उपस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.