अगिआंव बाजार : जीवन प्रमाणीकरण शिविर में जुटे पेंशनभोगी
आरा, मई 8 -- पीरो, संवाद सूत्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों को निरंतर लाभ दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अगिआंव बाजार स्थित पंचायत सरकार भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण करना था, ताकि उनकी पेंशन राशि का भुगतान निर्बाध रूप से जारी रह सके।
शिविर का आयोजन सुबह से ही पंचायत सरकार भवन में लाभुकों की भारी भीड़ देखी गई, जहां कार्यपालक सहायकों की ओर से बायोमेट्रिक मशीनों के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर के दौरान मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू चंद्रवंशी और संबंधित कर्मियों ने लाभुकों की सहायता की, खासकर उन बुजुर्गों की जिनके फिंगरप्रिंट तकनीकी कारणों से मैच नहीं कर पा रहे थे।
सरकारी नियमों की जानकारी मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.