आरा, अगस्त 21 -- -गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव के समीप चार अप्रैल की सुबह की गयी थी हत्या

हत्या का विवरण -पत्नी को स्कूल से लेकर घर लौट रहे पूर्व मुखिया के बेटे को मारी गयी थी गोली -मुखिया सहित 11 लोगों पर दर्ज की गयी थी प्राथमिकी, अब तक आधा दर्जन जा चुके हैं जेल आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव पंचायत की पूर्व मुखिया लहरपा गांव निवासी प्रेमा देवी के पुत्र रितेश सिंह उर्फ भुअर की हत्या के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लहरपा गांव निवासी अंकित कुमार बताया जा रहा है। उस पर रितेश सिंह उर्फ भुअर को गोली मारने का आरोप है। गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत के नेतृत्व में उसे शुक्रवार को आरा नवादा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। रितेश सिंह उर्फ भुअर लहरपा गांव नि...