नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अगस्त 2026 के सेल्स डेटा को रिलीज कर दिया है। कंपनी ने इस महीने 5,79,162 टू-व्हीलर्स बेचे हैं। अगस्त 2025 में कंपनी की बिक्री 5,34,861 यूनिट रही थी। इस तरह ईयर-ऑन-ईयर होंडा की सेल में 8.28 पर्सेंट की ग्रोथ हुई है। जुलाई 2026 के तुलना में भी कंपनी की सेल 6.67 प्रतिशत बढ़ी है। खास बात यह है कि अगस्त में डोमेस्टिक सेल और एक्सपोर्ट दोनों में ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दर्ज की गई।डोमेस्टिक सेल 5.17 लाख के पार अगस्त 2026 में होंडा की घरेलू बिक्री 5,17,329 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 4,81,021 यूनिट बेची थीं। यानी डोमेस्टिक मार्केट में 36,308 यूनिट या 7.55 प्रतिशत की YoY ग्रोथ दर्ज हुई। जुलाई 2026 में होंडा की डोमेस्टिक सेल 4,76,436 यूनिट थी। ऐसे में मंथ-ऑन-मंथ सेल 40,8...