अगस्त 2026 में गाड़ियों की जबरदस्त सेल, पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 4.39 लाख यूनिट के पार
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट ने अगस्त 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पैसेंजर व्हीकल्स, टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स ने अगस्त महीने की अब तक की सबसे शानदार सेल की है। रिपोर्ट के अनुसार पैसेंजर व्हीकल्स की सेल 4.39 लाख यूनिट के पार पहुंच गई। तगड़ी रूरल डिमांड, बेहतर होते फाइनेंस ऑप्शन और नए मॉडल की वजह से बाजार में तेजी बनी हुई है। अब कंपनियों को आने वाले फेस्टिव सीजन से और ज्यादा सेल की उम्मीद है।36.5% बढ़ी पैसेंजर व्हीकल्स की सेल सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार अगस्त में पैसेंजर व्हीकल्स की डोमेस्टिक सेल ईयर-ऑन-ईयर 36.5 प्रतिशत बढ़कर 4,39,309 यूनिट पहुंच गई। अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 3,21,901 यूनिट था। हालांकि, पिछले साल अगस्त में बिक्री का आधार कम था क्योंकि ग्राहक GST दरों में बदलाव की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.