नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने अगस्त 2026 के सेल डेटा को रिलीज कर दिया है। कंपनी ने इस महीने टोटल 32,842 गाड़ियों को सेल किया है। इसमें इंडियन मार्केट में 28,410 यूनिट की डोमेस्टिक सेल और 4,432 यूनिट एक्सपोर्ट शामिल है। कंपनी के मुताबिक, आने वाले फेस्टिव सीजन को देखते हुए बाजार में आगे भी अच्छी संभावनाएं हैं। फिलहाल आइए डीटेल में जानते हैं कंपनी के लेटेस्ट सेल डेटा के बारे में।जनवरी-अगस्त में 2.66 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं कैलेंडर ईयर 2026 में जनवरी से अगस्त तक टोयोटा की टोटल सेल 2,66,696 यूनिट रही। यह पिछले साल की इसी टाइम पीरियड में हुई 2,41,733 यूनिट बिक्री के मुकाबले करीब 10 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान कंपनी की डोमेस्टिक सेल 2,44,592 यूनिट रही, जो जनवरी-अगस्त 2025 की 2,19,992 यूनिट के मुकाबले 11 फीसदी की ग्रोथ ह...