नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या अगस्त में बढ़कर 136.07 करोड़ पहुंच गई। जुलाई के 135.42 करोड़ के मुकाबले अगस्त में कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या में 64.2 लाख की बढ़ोतरी हुई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की तरफ से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक वायरलेस यानी मोबाइल और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस ग्राहकों की संख्या 131.22 करोड़ रही। वहीं, वायरलाइन ग्राहकों की संख्या 4.85 करोड़ रही। बीते महीने मोबाइल ग्राहकों की संख्या 128.79 करोड़ से बढ़कर 129.34 करोड़ हो गई। इस दौरान 55.05 लाख नए मोबाइल कनेक्शन जुड़े है, जिसमें मासिक वृद्धि दर 0.43 प्रतिशत रही। बीते महीने कुल 129.34 करोड़ मोबाइल ग्राहकों में से 120.76 करोड़ ग्राहक सक्रिय पाए गए यानी कुल मोबाइल ग्राहक आधार का करीब 93.36 प्रति...