यामानाशी (जापान), फरवरी 26 -- यूपी और जापान के बीच औद्योगिक एवं ऊर्जा सहयोग का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ के जापान दौरे के दौरान यामानाशी प्रांत के साथ रणनीतिक साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी। यामानाशी के गवर्नर ने आगामी अगस्त माह में 200 जापानी सीईओ के प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तर प्रदेश का दौरा करने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल राज्य में औद्योगिक निवेश और तकनीकी सहयोग को नई गति देगी। दोनों पक्षों के बीच उद्योग, पर्यटन, व्यावसायिक शक्षिा और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों पक्षों के बीच इस संबंध में एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू में ग्रीन हाइड्रोज...