नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में वैन सेगमेंट में देश की नंबर-1 कार मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) पर भी शानदार छूट मिल रही है। बता दें कि ग्राहक सितंबर, 2026 के दौरान मारुति ईको खरीदने पर अधिकतम 37,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे कई बेनिफिट्स भी शामिल हैं। मारुति ईको को वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी माना जाता है। इसे पिछले महीने यानी अगस्त, 2026 में 11,961 लोगों ने खरीदा है। आइए जानते हैं ईको के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।ईको में है 6-एयरबैग की सेफ्टी मारुति सुजुकी ईको के फ्रंट में पावर स्टीयरिंग, हीटर के साथ AC, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर और डिजिटल इंस्ट्...