अगस्त में सामान्य से 60 फीसदी कम हुई बारिश
गोपालगंज, सितम्बर 1 -- गोपालगंज। इस बार भी अगस्त महीने में जिले में बारिश सामान्य से काफी कम रही। जिला कृषि कार्यालय की ओर से जारी अगस्त 2026 के वर्षापात संबंधी प्रतिवेदन के अनुसार पूरे जिले में अगस्त माह का सामान्य वर्षापात 310.30 मिलीमीटर है, जबकि इस बार 124.37 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस तरह सामान्य की तुलना में जिले में 185.93 मिलीमीटर कम, यानी करीब 60 फीसदी कम बारिश हुई है। रिपोर्ट के अनुसार जिले के किसी भी प्रखंड में सामान्य वर्षापात के बराबर बारिश दर्ज नहीं की गई है।
पिछले पांच वर्षों के वर्षापात के आंकड़े उपलब्ध पांच वर्षों के आंकड़ों के अनुसार जिले में पांच वर्षों से यह स्थिति बनी हुई है। इससे पहले अगस्त 2025 में 108.69, 2024 में 186, 2023 में 276.6, 2022 में 194.2 और 2021 में 328.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस बार के आंकड़ों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.