अगस्त में विशेष टीकाकरण अभियान, सवा लाख बच्चों को लगेंगी वैक्सीन
शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत करीब सवा लाख बच्चों को गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए अगस्त माह में दो चरणों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए प्रत्येक विद्यालय में नोडल शिक्षक नामित किए जाएंगे, जो स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर टीकाकरण व्यवस्था की निगरानी करेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने डीआईओएस और बीएसए को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। पहला चरण 3 से 7 अगस्त तक चलेगा, जिसमें 5 से 6 वर्ष के बच्चों को टीडीएपी-2, 10 वर्ष के बच्चों को टीडी-10 और 16 वर्ष के बच्चों को टीडी-16 की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान, शिक्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.