मैनपुरी, मई 23 -- मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मैनपुरी की सचिव नूतन चौहान ने शुक्रवार को दीवानी स्थित कार्यालय में सभी पैरालीगल वॉलेंटियर्स के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत 2026) का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य न्याय को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से जन-जन तक पहुंचाना और आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से लंबित वादों का निस्तारण कराना है। यह भी पढ़ें- 'समाधान समारोह-2026' में लंबित वादों का होगा निस्तारणविशेष लोक अदालत का शुभारंभ सचिव ने जानकारी दी कि इस अभियान का शुभारंभ 21 अप्रैल से हो चुका है, जिसका समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के रूप में होगा। इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त वादों को शामिल किया ज...