लखनऊ, सितम्बर 3 -- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया है कि प्रदेश में मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अगस्त में कुल 18,857 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। यह गत वर्ष अगस्त में मिले राजस्व राजस्व से 2281 करोड़ रुपये अधिक है जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष में अगस्त तक कर राजस्व की मदों में कुल 136501.37 करोड़ के लक्ष्य की तुलना में 101154.82 करोड़ की प्राप्ति हुई है।खन्ना ने बताया कि जीएसटी के तहत अगस्त में कुल 7722 करोड़ राजस्व मिला। जो गत वर्ष से 1110 करोड़ अधिक है। वैट के तहत 3109 करोड़ का राजस्व मिला जो गत वर्ष से 449 करोड़ अधिक है। आबकारी विभाग में अगस्त में गत वर्ष से 179 करोड़ अधिक राजस्व मिला है। इसी तरह स्टांप तथा निबंधन में 399 करोड़ की अधिक प्राप्ति हुई है। परिवहन से अगस्त की राजस्व प्राप्ति 988 करोड़ ह...