नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सेक्टर 62 स्थित कैंपस में इस साल अगस्त से बीसीए की पढ़ाई शुरू होगी। यह पहली बार होगा जब छात्रों को एनसीआर में विश्वविद्यालय के अपने संस्थान में बीसीए की पढ़ाई का मौका मिलेगा। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (यूजी 2026) की काउंसिलंग की जरिए दाखिले होंगे। बीसीए के छात्रों को पढ़ाने के लिए तीन फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। सेक्टर 62 स्थित एकेटीयू के यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (यूपीआईडी) में बैचलर ऑफ डिजाइन (बी.डेस) और मास्टर ऑफ डिजाइन (एम.डेस) की पढ़ाई होती है। यूपीआईडी के कार्यवाहक निदेशक डॉ. कुमार संभव ने बताया कि अगस्त से बीसीए की पढ़ाई भी शुरू होगी। इसके 60 सीटों पर दाखिले होंगे। उन्होंने कहा कि सीयूईटी के नतीजे संभवत जून के अंतिम हफ्ते या जुला...