नई दिल्ली, जुलाई 28 -- उत्तर प्रदेश के 3 करोड़ 73 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अगस्त में उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 2.92 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। यानी, उनका बिजली बिल वास्तविक बिल की तुलना में 2.92 प्रतिशत घटकर आएगा। जुलाई के बाद यह लगातार दूसरा महीना होगा जब ईंधन अधिभार शुल्क में कमी होगी। जुलाई में 4.43 प्रतिशत कमी हुई थी। इस साल जून में बिजली बिल में 10 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली की गई थी। इस मसले पर चौतरफा हंगामे के बाद नियामक आयोग ने मामले का परीक्षण करते हुए पाया था कि पावर कॉरपोरेशन ने ईंधन अधिभार शुल्क की गणना गलत की थी। नियामक आयोग ने पावर कॉरपोरेशन को आदेश दिए थे कि उसे केवल वास्तविक खर्च के आधार पर ही गणना करनी होगी। बकाया भुगतान की रकम को ईंधन अधिभार शुल्क में नहीं जोड़ा जा सकता है। आयोग के इस आदेश के बाद जुल...