सहारनपुर, जून 27 -- सहारनपुर, संवाददाता। शनिवार को उद्योगों के विकास और आधुनिकीकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। स्थानीय कार्यालय में आयोजित बैठक में अगस्त माह में पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी के अंतर्गत औद्योगिक प्रदर्शनी आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। उद्योग विभाग के सहायक निदेशक अवधेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित बैठक में संभाग सचिव अनुपम गुप्ता, जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, कॉर्डिनेटर राजेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी के अंतर्गत अगस्त माह में एक औद्योगिक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- अगस्त में प्रदर्शनी व नवंबर में वेंडर ...