अगस्त माह में होंगे सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुख राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण
फरीदाबाद, जुलाई 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग द्वारा अगस्त के दौरान जिले में विभिन्न प्रमुख राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संचालित किए जाएंगे। इन सर्वेक्षणों के माध्यम से चयनित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़ों का संग्रह किया जाएगा। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप-क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आयोजित होने वाले इन सर्वेक्षणों में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस), असंगठित क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई), राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस), प्रवासन विवरण सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस) तथा कृषि परिवारों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण (एसएएस) शामिल हैं। सर्वेक्षण के लिए फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.