शामली, अप्रैल 16 -- थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने नगरवासियों से हाउस टैक्स समय पर जमा करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वकर प्रणाली के अंतर्गत निर्धारित की गई धनराशि सभी नागरिकों को पूर्ण रूप से जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि तय धनराशि में किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी। प्रत्येक उपभोक्ता को निर्धारित टैक्स राशि के अनुसार ही भुगतान करना होगा। नगर पंचायत द्वारा अगस्त तक टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई है, इस अवधि तक किसी प्रकार की पेनल्टी नहीं ली जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर में टैक्स को लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिन पर ध्यान न दिया जाए। उन्होंने साफ किया कि हाउस टैक्स मीटर के आधार पर नहीं, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया और दर्ज अभिलेखों के अनुसार फुटो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.