गया, मई 29 -- गया जी के सरकारी बस डिपो में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण तेजी से चल रहा है। परिवहन विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 40 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अगस्त तक चार्जिंग स्टेशन पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिसके बाद जिले में इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के साथ ही बिहार राजपथ परिवहन निगम गया जी डिपो परिसर में आधुनिक सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है। यहां एक साथ कई इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग की व्यवस्था होगी। इसके लिए हाई-कैपेसिटी चार्जर, सुरक्षा उपकरण और तकनीकी मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि इस परियोजना से गया जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी。 यह भी पढ़ें- अगस्त तक गया बस ड...