बागेश्वर, अगस्त 9 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। रेडक्रॉस कार्यालय से गाड़गांव तक निकली यात्रा में स्वयंसेवियों के साथ स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने बताया कि संस्था की ओर से यह आयोजन लंबे समय से किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस तक तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा और देश के प्रति दायित्वों के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आयोजन में स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए आभार जताया। यह भी पढ़ें- आज से 15 अगस्त तक मनेगा हर घर तिरंगा सप्ताह, निकलेगी रैली इस मौके पर सचिव आलोक पांडे, ...