अगस्त क्रांति दिवस पर सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया
चम्पावत, अगस्त 9 -- सतीश जोशी, चम्पावत। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर चम्पावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आजादी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए सेनानियों को याद किया गया। संगठन की ओर से बीते चार वर्षो से लगातार अगस्त क्रांति दिवस पर सेनानियों के उत्तराधिकारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को चम्पावत जिला पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली की अध्यक्षता और वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी सत्तू के संचालन में अगस्त क्रांति दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में 1857 के गदर के नायक रहे वीर कालू सिंह माहरा के वंशज बृजेश सिंह माहरा, काली कुमाऊ के बब्बर शेर के नाम से विख्यात खेती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.