अगस्त क्रांति दिवस पर निकलेगी सम्मान यात्रा
अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में रविवार को उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी संगठन की बैठक हुई l बैठक में तय हुआ कि अगस्त क्रांति दिवस यानी नौ अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में यात्रा की रूप रेखा तय की गई। बताया कि यात्रा नंदा देवी मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, लोहे का शेर, माल रोड होते हुए गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संपन्न होगी। यात्रा के मुख्य संयोजक कमलेश पांडे ने बताया कि यात्रा में वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित रहेंगे l कुमाऊं केशरी बद्री दत्त पांडे के पौत्र कर्नल रविंद्र पांडे ने बताया कि इस यात्रा में स्कूली बच्चों, राजनीतिक दलों, सामाजिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.