मथुरा, अगस्त 13 -- भारत छोड़ो आंदोलन दिवस एवं अगस्त क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने तिरंगा रैली और ट्रैक्टर मार्च निकालकर विरोध जताया। इसके बाद राष्ट्रपति और भारत सरकार के नाम एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने देश में बढ़ते कृषि संकट के साथ आर्थिक और सामाजिक मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। किसानों की प्रमुख मांगों में सर्विस रोड के दोनों ओर पक्की सड़कों का अविलंब डामरीकरण कराने, बकाया अतिरिक्त 64.7 प्रतिशत मुआवजे का जल्द भुगतान करने, गढ़ी हुलासी से जैसबा होते हुए जावरा तक ड्रेन की शीघ्र सफाई कराने की मांग शामिल रही। यह भी पढ़ें- गन्ना लेकर भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, सौंपा ज्ञापन इ...