अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने किया शहीदों को याद
इटावा औरैया, अगस्त 9 -- इटावा। अगस्त क्रांति दिवस पर रविवार को कांग्रेस ने शहीदों का स्मरण किया। नुमाइश परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर ज़िलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर शहीदों को अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ज़िला ध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि शाहिदों के बलिदानों के परिणाम स्वरूप हमें यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, सतीश नागर, प्रेम किशोर द्विवेदी, विष्णु कांत मिश्रा, प्रेम सिंह, प्रदीप द्विवेदी, अवनीश वर्मा, डॉ झब्बू लाल कुशवाहा, हरेंद्र सिंह, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद रेहान, इंद्रेश शर्मा, अमन तिवारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पारू के योद्धाओं को शहीद का दर्जा दिलाने को संघर्ष करेगी कांग्रेस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.