बेगुसराय, अगस्त 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अगस्त क्रांति दिवस (अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन) की स्मृति में सोमवार को बिहार राज्य किसान सभा, सीआईटीयू और बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की जिला इकाई की ओर से प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न भागों से आये हुए किसान-मजदूरों, छात्र-युवाओं और महिलाओं का जत्था जुलूस की शक्ल में झण्डा-बैनर के साथ लोहियानगर पूर्वी रेलवे गुमटी से समाहरणालय के उत्तरी द्वार पर पहुंचा व प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी प्रदर्शकारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया एवं नगर थाना ले जाया गया। वहां कुछ देर डिटेन करने के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया। इस दौरान प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वापस लेने, अमेरिका के इशारे पर देश चलाना बंद करने, चार लेबर कोड रद्द करने, किसानों के उपज का न्यूनतम ...