मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- गायघाट। जगनियां में रविवार को अखिल भारतीय किसान महासभा ने अगस्त क्रांति को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया। भाकपा-माले नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए देश में कृषि बाजार खोले जा रहे हैं। यह समझौता लागू हुआ तो 85% छोटे व मध्यम किसानों को नुकसान होगा। बिहार में 12 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के अंतर्गत 4 लाख हेक्टेयर जमीन कॉर्पोरेट के हवाले करने का आरोप लगाया। योजनाओं को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में विवेक कुमार, सुशील कुमार यादव, गुड्डू कुमार, अमित कुमार, रामउमेश, रवींद्र किशोर सिंह, अशोक कुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार, सतीलाल राय, कमलेश राय, कालेश्वर राय, प्रमोद राय आदि थे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाकपा माले ने किया पुतला दहन यह भी...